Wednesday, January 2, 2013

जैन मुनि प्रबलसागर जी महाराज पर जानलेवा हमला



गुजरात स्थित सिद्धक्षेत्र गिरनार जी की पांचवी टोक पर मंगलवार को स्थानीय पंडो ने दिगम्बर जैन मुनि श्री प्रबल सागर जी महाराज पर जानलेवा हमला कर दिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार साधुवेशधारी एक युवक ने प्रबल सागर जी महाराज (शिष्य आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज) पर चाकू से पांच बार वार किया जिससे वह वहीं बेहोश हो गए। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने महाराज जी को बेहोशावस्था में ही एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अत्यधिक रक्त स्राव के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी जिसके कारण उनकी दीक्षा विच्छेद कराकर तुरन्त इलाज कराया गया। इस समय उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

बताते चलें कि प्रबलसागर जी महाराज के सान्निध्य में उदयपुर से 28 दिसंबर को ही तीन बसें व बारह कारें गिरनार यात्रा पर गई थी। यात्रा पूर्ण कर श्रद्धालु वहां से रवाना हो गए थे। प्रबलसागर जी महाराज सिद्धक्षेत्र गिरनार जी की यात्रा कर लौट रहे थे। पांचवी टोक पर युवक ने चाकू से उन पर हमला किया और घटनास्थल से भाग निकला। हालांकि हमलावर को पकड़ लिया गया है किन्तु इस घटना से सम्पूर्ण जैन समाज में रोष फैला हुआ है। 

1 comment: